पटना ग्रामीण: श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी में हत्या के प्रयास के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी से सोमवार को हत्या के प्रयास की घटना में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार रात 10:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि आसूचना संकलन के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। फिलहाल इस मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्यवाई की जा रही है।