दरभंगा: दरभंगा स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल और पैसे चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एवं रेलवे ट्रैक पर यात्रियों का मोबाइल और पैसा चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त को RPF के द्वारा गिरफ्तार किया गया। तो वहीं RPF ने अपनी कागजी कार्रवाई कर इसे GRP के हवाले कर दिया। जिसे जीआरपी ने पूरी कागजी कार्रवाई करते हुए इसे गुरुवार को दिन 12 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि इसकी गिरफ्तारी बुधवार को हुई थी।