दरभंगा: समाहरणालय धरना स्थल पर राजस्व कर्मियों का लंबित मांगों को लेकर धरना, 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर दरभंगा सहित पूरे बिहार में राजस्व कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। कर्मियों ने राज्य सरकार पर समझौते के बावजूद मांगों के क्रियान्वयन में उदासीनता का आरोप लगाया। संघ के जिला सचिव नीतीश कुमार ने बताया कि 17 सूत्री मांगें स्वीकृत होने के बाद भी दिया गया