धनबाद के कतरास में ज्वेलरी डकैती का खुलासा, निक्कर गैंग ने दिया था घटना को अंजाम। पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया, 22 किलोग्राम चांदी और 400 ग्राम सोने के गहने बरामद। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया, अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए निक्कर पहना था। आगे की कार्रवाई जारी।