दमोह: जबलपुर बायपास पर ट्रक के नीचे फंसे बाइक सवार को मंत्री पुत्र लकी पटेल ने साथियों संग बचाया
Damoh, Damoh | Mar 30, 2026 दमोह के मारुताल बायपास पर रविवार रात बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे फंस गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मंत्री लखन पटेल के बेटे लकी पटेल ने सहयोगियों के साथ घायल को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान जटाशंकर निवासी राजा जैन के रूप में हुई है। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।