सगड़ी: महराजगंज में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी, क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है
Sagri, Azamgarh | Apr 11, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत महराजगंज में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही । पांचवें दिन शनिवार को कथा पंडाल पूरी तरह भक्ति रस में सराबोर रहा । श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच वृन्दावन धाम से पधारे आचार्य अनूप पाण्डेय जी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा प्रसंग का अत्यंत मार्मिक एवं भावपूर्ण वर्णन किया ।