बालाघाट: सिहोरा नाले के पास सड़क हादसे में घायल अज्ञात युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा, परिजनों की तलाश जारी
लालबर्रा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक अज्ञात युवक जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। युवक को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। परिजनों का पता नहीं चलने के कारण फिलहाल उसका उपचार जिला अस्पताल में ही जारी है। जानकारी के