जोधपुर: महिला अत्याचार के ख़िलाफ़ कॉंग्रेस का आंदोलन, सोजती गेट कांग्रेस कार्यालय से निकाला पैदल मार्च
जोधपुर शहर में महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अत्याचार एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में आज शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल यात्रा निकाली गई और जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को ज्ञापन सौपा गया।