जोधपुर: सूरसागर थाना क्षेत्र में कीटनाशक पीने के बाद युवती की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान हुई मौत
सूरसागर थाना क्षेत्र के सुरावतो की नाड़ी क्षेत्र में युवती के कीटनाशक पीने के बाद तबियत बिगड़ गई और इलाज के दौरान आज शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरावतो की नाड़ी निवासी सुनीता माली ने 28 अगस्त को कीटनाशक पी लिया था जिसके बाद MDMअस्पताल में युवती का इलाज चल रहा था आज उसकी मौत हो गई।सुरसागर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।