जोधपुर: सरदारपुरा थाना पुलिस ने 50 लाख का सोना चुराने वाले नौकर को गैंग सहित गिरफ्तार किया
जोधपुर की सरदारपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के घर में काम करने वाले नौकर ने अलग-अलग दिनों में घर से करीब 50 लाख कीमत के सोने के जेवर चुरा लिए।इसके बाद साथियों सहित एक फाइनेंस कंपनी में सोना गिरवी रख 20 लाख का लोन उठा लिया। साथ ही कुछ सोना बेच भी दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी नौकर व खरीदार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।