अमरोहा: अमरोहा में तेज रफ्तार कार फिल्मी स्टाइल में पलटकर दुकान में घुसी, मची भगदड़
Amroha, Amroha | Apr 25, 2026 अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के अतरासी रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सीधे एक दुकान में जा घुसी। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए और चीख-पुकार मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज गति में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन पलटते हुए दुकान में जा टकराया।