दमोह–छतरपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार रात करीब 10 बजे बटियागढ़ थाना क्षेत्र के गेवलारी पुलिया के पास गिट्टी से लोड 10 चक्का डंपर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हटा निवासी शहजाद खान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जबलपुर रेफर किया गया। डंपर में 4–5 लोग सवार थे। दो अन्य लोगों के दबे होने की आशंका पर तलाश।