केसठ: बाइक पर जबरन बैठाकर किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, सोनवर्षा थानाक्षेत्र का मामला, तीन आरोपी हिरासत में
सोनवर्षा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार सुबह आठ बजे की है। पीड़िता अपने भाई के साथ अपने गांव से बाजार जा रही थी। दंगौली पुल के पास बाइक सवार तीन आरोपियों ने छात्रा को जबरन अपनी बाइक पर बैठाया और नहर किनारे बनी एक झोपड़ी के पास ले जाकर दुष्कर्म किया।