जमुआ: जमुआ के तीन महुआ गांव मे प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ सिर मिलने के बाद उत्पन्न हुए विवाद,प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक
Jamua, Giridih | Jun 7, 2026 जमुआ के तीन महुआ गांव में प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ सिर मिलने के बाद उत्पन्न हुए विवाद को शांत करने के लिए रविवार को 10 बजे प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक जमुआ थाना परिसर में आयोजित की गई।एसडीएम समीर रेनियल खलखो ने संबोधित करते हुए कहा जमुआ में शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखने के लिए दोनों ही धर्मों के प्रबुद्ध लोगों का आगे आना बेहद जरूरी है।।