गरौठा: ककरवई में बिजली विभाग की लापरवाही बनी जानलेवा: 11 हजार वोल्ट लाइन के स्टे वायर में उतरे करंट से 3 पशुओं की मौत
ककरवई गांव में 11 हजार वोल्ट लाइन के खंभे के स्टे वायर में करंट उतरने से दो दुधारू गायों और एक बैल की मौत हो गई। हादसा हनुमान मंदिर के सामने हुआ। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। वहीं विभागीय अधिकारियों ने तकनीकी खराबी बताते हुए नियमानुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।