छोटीसादड़ी: धामनिया रोड में चारागाह, शमशान व खेल मैदान पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने आंदोलन व चक्का जाम की दी चेतावनी
उपखंड क्षेत्र की केसुंदा ग्राम पंचायत के धामनिया रोड में सरकारी चारागाह भूमि, शमशान भूमि और सरकारी स्कूल के खेल मैदान पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी यतींद्र पोरवाल को ज्ञापन सौंपकर इन भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मौजा धामनिया रोड में स्थित भूमि पर शमशान और सरक