ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण में लापरवाही अब सरकारी अधिकारियों को महंगी पड़ती दिख रही है। न्यायालय के स्पष्ट आदेशों की वर्षों तक अवहेलना करने पर वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश डीग ने बड़ा कदम उठाते हुए राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव, जिला कलक्टर समेत 14 सरकारी कार्यालयों के फर्नीचर—कुर्सी, टेबल और मेज—को कुर्क करने के निर्देश जारी किए हैं।