छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना के पास बालाजी मंदिर के सामने स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) के जर्जर भवन को लेकर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जहां PWD विभाग द्वारा दायर रिव्यू पिटीशन पर कोर्ट ने प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार लगाई। नगर पालिका ने 11 अक्टूबर को इस जीर्ण-शीर्ण भवन पर नोटिस चिपकाकर दो दिन के भीतर इसे स्वयं गिराने