लोहरदगा शहरी क्षेत्र स्थित गैलेक्सी होटल में आगामी 14 दिसंबर 2025 को भव्य “इंडिया नेशनल अवॉर्ड 2025 एवं कवि सम्मेलन” कार्यक्रम के संयोजकों द्वारा बुधवार शाम 5 बजे उपायुक्त (DC) डॉ. ताराचंद तथा पुलिस अधीक्षक (SP) सादिक अनवर रिज़वी को औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा गया। दोनों अधिकारियों ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम की सफलता की उम्मीद जताई।