गोपालगंज: शेरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान वीरेंद्र प्रसाद की पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले में मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।