जोकीहाट: अररिया के गोगरा गांव में पेड़ नहीं, बांस की झाड़ी से लटका मिला महिला का शव
अररिया के जोकीहाट प्रखंड के गोगरा गांव में 30 वर्षीय बीबी तैयबा का शव बांस की झाड़ी में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पति पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।