बेगूसराय: बछवाड़ा थाना की पुलिस ने 126 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, 01 स्कॉर्पियो जप्त
बछवारा थाना की पुलिस ने 126 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के साथ गुप्त सूचना के आधार पर गस्ती के दौरान बछवाड़ा थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.