गिरिडीह: झामुमो बूथ सम्मेलन में संगठन मजबूती पर जोर, नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र।
झारखंड मुक्ति मोर्चा का बूथ सम्मेलन सह बीएलए -2 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को 10 बजे उत्सव उपवन में किया गया। शिविर में राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद, झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, मेयर प्रमिला मेहरा समेत कई लोग शामिल थे।