एकंगरसराय: एकंगरसराय में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू, सैकड़ों महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
एकंगरसराय में बुधवार से 9 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में यह आयोजन शहर के श्रीदेवी महादेव स्थान परिसर में शुरू हुआ, जहां पहले दिन सैकड़ों महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा औगारी धाम स्थित सूर्य तालाब से जल भरकर निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महादेव