बरेली: सीएम योगी के दौरे से बरेली में ट्रैफिक अलर्ट! सुबह 8 बजे से नो-एंट्री, पुराना बस अड्डा बंद
बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार के बरेली दौरे को लेकर प्रशासन ने शहर का पूरा ट्रैफिक प्लान बदल दिया है। सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी, जबकि पुराना रोडवेज बस अड्डा पूरी तरह बंद रहेगा। सभी रोडवेज बसों का संचालन केवल सैटेलाइट बस स्टैंड से किया जाएगा।