स्याना: भगवानपुर गंगा घाट पर डूबे दो युवकों में एनडीआरएफ की टीम ने एक युवक का शव बरामद किया, दूसरे की तलाश जारी
Siyana, Bulandshahr | Jun 10, 2026
भगवानपुर गंगा घाट पर डूबे दो युवकों में एनडीआरफ टीम ने एक युवक का शव किया बरामद दूसरे की तलाश जारी है। बुधवार को एनडीआरएफ की टीम ने 20 घंटे की मशक्कत के बाद गंगा से एक युवक के शव को बरामद किया है। जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। मंगलवार को गंगा में सोशल मीडिया पर रील बनाते समय दो युवक गहरे पानी में डूब गए थे। उसी दौरान से पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है।