कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने गए परिजनों को बेटे की मौत की मिली जानकारी, हत्या का लगाया आरोप
चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने गए परिजनों को बेटे के मौत की खबर की जानकारी मिली। थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि, परिजानो के अनुसार मृतक 14 जून से लापता था। 15 जून को परिजन जब गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने थाने आए तो फोटो से मृतक की पहचान हो सकी। परिजनों ने मृतक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।