कानपुर: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ मैराथन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार को योग मैराथन का आयोजन किया गया। सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।