कानपुर: पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने लोगों को लौटाए 100 खोए हुए मोबाइल, फोन की अनुमानित कीमत ₹22 लाख बताई गई
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल महोदय द्वारा 100 खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए गये। सोमवार 1 बजे पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में, प्रमिला सभागार मोती-झील थाना क्षेत्र स्वरूपनगर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सर्विलांस टीम सेंट्रल जोन ने शहरवासियों के खोए हुए 100 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपए है।