कानपुर: पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की, कानपुर की बिजली समस्या से कराया अवगत
कानपुर में बेतहाशा हो रही बिजली कटौती को लेकर सोमवार को पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। पार्षदों ने सोमवार 6 बजे बताया कि हमने उनसे शिकायत करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए दिया गया केस्को का टोल फ्री नंबर नहीं उठता है। ऊर्जा मंत्री ने दो दिन के भीतर बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराए जाने का आश्वासन दिया।