बज्जू: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, बंधक बनाकर लूटे ₹50 हजार और गाड़ी में की तोड़फोड़, बज्जु थाने में मामला दर्ज
बज्जू थाना क्षेत्र में पुरानी लेन-देन की रंजिश को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कुछ दबंगों ने न केवल एक युवक और उसके साथियों के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उन्हें बंधक बनाकर नकदी लूट ली और जान से मारने की कोशिश भी की। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।