बदायूं: सोबरन नंगला गांव में खेलते समय बच्ची चूल्हे पर गिरकर झुलसकर गंभीर रूप से घायल हुई
Budaun, Budaun | Mar 19, 2024 मंगलवार को बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के सोवरन नंगला गांव में चूल्हे के पास खेलते समय तीन वर्षीय दिव्यांशी पुत्री यादराम चूल्हे पर गिर गई और झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर अवस्था में परिजनों ने दिव्यांशी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।