बदायूं: बिल्सी कस्बे के मोहल्ला नं.5 में बीड़ी से बिस्तर में आग लगने से झुलसे बुर्जुग की इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 19, 2024 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के बिल्सी कस्बे के मोहल्ला नंबर पांच के रहने वाले 60 वर्षीय नौबतराम पुत्र गिरधारी पैरालिसिस से पीड़ित थे। बिस्तर पर बीड़ी जलाते समय आग लग गई और वह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस समय घर पर कोई नहीं था। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।