बदायूं: साले को देखने जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने तकिया गांव के पेट्रोल पंप के पास टक्कर मारी 1 की मौत 3 लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Mar 19, 2024 बदायूं की सहसवान कोतवाली क्षेत्र के नदायल गांव के रहने वाले गुड्डू पुत्र रामस्वरूप अपनी पत्नी सावित्री, बेटी प्रीति और बेटा कार्तिक के साथ बाइक पर सवार होकर जिला अस्पताल में साले को देखने जा रहे थे। कोतवाली सहसवान क्षेत्र के तकिया गांव के पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें गुड्डू की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गये।