देहरादून: दून में गुंडाराज, बाहरी राज्यों से आए भूमाफियाओं ने किसानों पर लाठी-डंडों व खुकरी से किया हमला, लहूलुहान
देहरादून के हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति लोक कॉलोनी मे बाहरी राज्यों से आए भूमाफियाओं ने किसानों पर अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि विवादित जमीन पर कब्जा जमाने पहुंचे इन दबंगों ने किसानों को पहले धमकाया, फिर लाठी-डंडों और खुकरी से ताबड़तोड़ प्रहार कर कई किसानों को लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।