“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत ईसागढ़ पुलिस ने दिखाई तत्परता और संवेदनशीलता। ईसागढ़ पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को सिर्फ चार घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गुरुवार को शाम 6:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि ईसागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की एक बालिका के लापता होने की सूचना 4 नवंबर को थाने में दर्ज हुई थी।