फैज़ाबाद: पूराकलंदर थाने से न्याय न मिलने पर पीड़ित पति-पत्नी ने एसडीएम सदर के यहां लगाई न्याय की गुहार
थाना पूराकलंदर के ग्राम गोसाई का पुरवा मौजा भदोखर बंटवारे की समस्या को लेकर पीड़ित ने उप जिलाधिकारी सदर राजकुमार पांडे से मुलाकात की।पीड़ित राम लगन ने बताया कि हम सगे 4 भाई हैं विपक्षी राम जियावन हमारे सगे बड़े भाई हैं बड़े भाई ने ही लगभग 25 वर्ष पूर्व हम चारों भाइयों का बंटवारा किया था उसी बटी हुई जमीन पर अभी तक छप्पर डालकर अपने चार बच्चों के साथ रह रहे है।