नैनीताल: अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर स्थापना दिवस पर हिंदूवादी संगठनों ने नैनीताल समेत कई जगहों पर निकाला जलूस
अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर स्थापना दिवस के मौके पर नैनीताल समेत कई जगहों में हिंदूवादी संगठनों ने भव्य जलूस निकाला। बुधवार को करीब दो बजे जलूस नैनीताल के डीएसए मैदान से शुरू हुआ। जिसके बाद चीनाबाबा मंदिर, मॉल रोड होते हुए तल्लीताल में सम्पन्न हुआ।