पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में थाना मटौंध पुलिस नें कूट रचित दस्तावेजों का प्रयोग कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले 10-10 हजार रुपए के इनामियां दो वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा 10-10 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था।