बलौदा: कोसमंदा गांव में ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत, पुलिस को दी गई सूचना
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है. हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक आनंद कश्यप अकलतरी गांव से कोसमंदा गांव षष्ठी कार्यक्रम में राजू कश्यप के यहां आया था और वह फाटक पार कर रहा था. तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत ही गई है.