एटा: पिलुआ क्षेत्र के हाईवे पर गांव सुन्ना हजारा नहर पुल के समीप बाइक और कार की भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत
Etah, Etah | Apr 28, 2026 एटा थाना पिलुआ क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर स्थित सुन्ना नहर पुल के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा