चितरंगी: माडा थाना क्षेत्र के ग्राम खमहरिया निवासी एक महिला के साथ छेड़खानी एवं मारपीट का मामला माडा थाने में हुआ दर्ज।
माडा थाना क्षेत्र के ग्राम खमहरिया निवासी एक अधेड़ महिला के घर में पिछले दिनों घुसकर छेड़खानी करते हुए गाली गलौज एवं मारपीट किया है घटना के संबंध में माडा पुलिस ने बताया कि खमरिया निवासी एक 40 वर्षीय महिला अपने भतीजे के साथ थाना पहुंच कर दो व्यक्तियों पर गाली गलौज एवं छेड़खानी व मारपीट का आरोप दर्ज कराई है।