चितरंगी: जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला जी ने कहा कोई भी पात्र हितग्राही जन मन योजना के लाभ से बंचित न रहे।
कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन में एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश के देख रेख मे जन मन योजना के तहत बैगा परिवारो को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ से लाभान्वित कराने हेतु चिन्हित पंचायतो में शिविर आयोजित कर योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है।