चितरंगी: बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पतेरी में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 6 वर्षीय बालक की हुई मौत।
बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतेरी में अचानक मौसम बदला और बूंदा-बांदी एवं चमक गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसमें आम के पेड़ के नीचे खेल रहे एक बालक चपेट में आ गया जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई बरगवां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पतेरी निवासी 6 वर्षीय बालक आम के पेड़ के नीचे खेल रहा था जहां आकाशीय बिजली गिरी और बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।