कापसहेड़ा: छावला से द्वारका एंटी बर्गलरी सेल ने सेंधमारी की वारदातों में लिप्त एक नामी बदमाश को किया गिरफ्तार
द्वारका ज़िले की एंटी बर्गलरी सेल ने सेंधमारी की वारदातों में लिप्त एक नामी बदमाश को छावला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम विक्की उर्फ़ चायवाला है जो गोयला डेयरी का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी किये सोने चाँदी के जेवरात ,4 मोबाइल ,एक कार की बैटरी और एक स्कूटी को बरामद किया है। यह छावला थाने का नामी बदमाश है