मोहनलालगंज: ओवरटेक के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, स्कूटी सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
लखनऊ के निगोहां कस्बे में स्कूटी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। नवीनगर चौराहा, नगराम निवासी अजय गुप्ता अपनी स्कूटी से लखनऊ से रायबरेली जा रहे थे। पीछे से ओवरटेक कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से ने उनके सिर में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।