गोला: राप्ती नदी पर कपरवार सेतु क्षतिग्रस्त, 48 घंटे बाद भी मरम्मत शुरू नहीं, बड़े वाहनों पर रोक, दोपहिया चालकों को मिली राहत
Gola, Gorakhpur | Jul 18, 2026 गोरखपुर और देवरिया को जोड़ने वाला राप्ती नदी पर स्थित उग्रसेन सिंह (कपरवार) सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद 48 घंटे बीत जाने पर भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है, जबकि एनएचआई से बातचीत के बाद दोपहिया वाहनों को आवाजाही की अनुमति दे दी गई है।