मंगलवार को मिली जानकारी के मुताबिक देहरा में सीएसडी कैंटीन में सामान लेने आए 75 वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत होने का मामला सामने आया है।बता दे सेना से सेवानिवृत कैप्टन करतार चंद सुबह सामान लेने सीएसडी कैंटीन देहरा आए थे तथा लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह पास में स्थित बेंच पर बैठ गए और बेसुध हो गए।