झालरापाटन: झालावाड़ ने मनाया 189वां स्थापना दिवस, शहर में हुए कई कार्यक्रम, पर्यटन विकास समिति ने किया सम्मान
झालावाड़ ने अपना 189वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पर्यटन विकास समिति द्वारा सार्वजनिक हरिश्चंद्र पुस्तकालय में प्रतिभा सम्मान और झालावाड़ गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह बुधवार दोपहर 12 बजे शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं और शहर के गौरव को सम्मानित किया गया।