शहर में पुग़्गू बड़का टोली निवासी महिला लीला पैकरा अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे को गोद में लेकर ऑटो चलाती है। कई महिलाओं ने उसे शराब बेचने का धंधा करने की नशीहत दी। लेकिन लीना सही और मेहनत के रास्ते पर चलने की ठानी और पति के सहयोग से एक ऑटो लोन पर ली। अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे को गोद में लेकर वह शहर के सिसई रोड में ऑटो चलाती है।